आटो पलटने से युवक की मौत
संवाद सूत्र मुंगेर मंगलवार कजरा के अरमा गांव स्थित पेट्रोल पंप के निकट एक आटो पलट गया।
संवाद सूत्र, मुंगेर : मंगलवार कजरा के अरमा गांव स्थित पेट्रोल पंप के निकट एक आटो पलट गया। इस दुर्घटना में आटो पर सवार कासिमबाजार निवासी बच्चु मंडल का 35 वर्षीय पुत्र संजय मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए जख्मी संजय को सदर अस्पताल में भर्ती कराया । जहां इलाज के दौरान संजय की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। मृतक के परिजन ने बताया कि संजय अपने फूफा के यहां से अपने घर हेरूदियारा लौट रहा था। आचनक आटो चालक ने वाहन पर से अपना संतुलन खो दिया और आटो सड़क किनारे गड्ढें में पलट गया। इधर मृतक संजय की पत्नी सोनी देवी का रो रो कर बुरा हाल था। सोनी देवी की चित्कार से अस्पताल परिसर का माहौल गमगीन हो उठा। वह बार बार यही कहे जा रही थी कि अब चार बेटियों की परवरिश किसके सहारे होगी। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि विजय कुमार ने मृतक के परिजन को शव के अंतिम संस्कार के लिए कबीर अंत्येष्ठी योजना के तहत तीन हजार रुपये की सहायता राशि दी।