दो बच्चे संग सिधू के आत्महत्या की नहीं सुलझी गुत्थी
फॉलोअप - परिवारिक कलह के बिदु पर पुलिस कर रही है जांच संवाद सूत्र मुंगेर नयाराम
फॉलोअप
- परिवारिक कलह के बिदु पर पुलिस कर रही है जांच
संवाद सूत्र, मुंगेर : नयारामनगर थाना क्षेत्र के कंतपुर निवासी मनोज महतो की पत्नी सिधु देवी ने सोमवार को अपने दो बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली। घटना के 24 घंटे के बाद भी पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लगा सकी है। पुलिस परिवारिक कलह के साथ ही कई अन्य बिदुओं को ध्यान में रख कर मामले का अनुसंधान कर रही है। बताते चलें कि सिधु देवी ने अपने पांच वर्षीय पुत्र रिशु और तीन वर्षीय पुत्री खुशी के साथ किरासन तेल छिड़क कर खुद को आग के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद से आसपास के लोग भी स्तब्ध हैं। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। मृतका का पति दिल्ली से आ रहा है। उससे पूछताछ के बाद आत्महत्या के कारणों के बारे में कुछ जानकारी मिल सकती है। मृतका के मायके से आए लोगों ने भी पूछताछ के दौरान कहा कि आत्महत्या जैसी कोई वजह की जानकारी हमलोगों को नहीं है। पति पत्नी में कभी कभी कहासूनी होती थी। इधर मुखिया वीभा कुमारी ने कहा कि कबीर अंत्येष्ठी योजना के तहत पीड़ित परिवार को सहायता राशि दी जाएगी। मृतका के पति के लौटने के बाद शव का दाह संस्कार किया जाएगा।