पहाड़पुर में अखंड रामधुन एवं संकीर्तन का आयोजन
संवाद सूत्र हवेली खड़गपुर(मुंगेर) लायंस स्पोर्टिंग क्लब पहाड़पुर के सौजन्य से पहाड़पुर बजर
संवाद सूत्र, हवेली खड़गपुर(मुंगेर): लायंस स्पोर्टिंग क्लब पहाड़पुर के सौजन्य से पहाड़पुर बजरंगबली स्थान के प्रांगण में रामनवमीं के शुभ अवसर पर अखंड रामधुन एवं संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। विद्वान पंडित मुकेश झा और अम्बुज झा के विशेष मंत्रोच्चारण के साथ आयोजित अखंड राम धुन एवं संकीर्तन 48 घंटे तक अनवरत जारी रहेगा। आयोजन में भागलपुर, बांका व मुंगेर के नामी कीर्तन मंडली शामिल हुए है। अखंड रामधुन में पहाड़पुर के अलावा आस-पास के गांव से ह•ारों की संख्या में श्रद्धालु इस अखंड रामधुन में हिस्सा ले रहे है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लायंस स्पोर्टिंग क्लब के पुष्पेश कुमार, प्रह्लाद कुमार, पीयूष सिंह तोमर, नवीनचंद्र, अजित कुमार, गुलशन कुमार, रवि, पुन्नी, सन्नी, किशन, अमरेश, शानू, मुन्ना सिंह, शेखर, चंदन, पिन्टू, बंटू, मंतोष सहित अन्य ने सराहनीय योगदान दे रहे हैं।