चुनाव पर्यवेक्षक ने किया मतदान केंद्र का निरीक्षण
संवाद सूत्र बरियारपुर (मुंगेर) प्रखंड के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण रविवार को चुन
संवाद सूत्र, बरियारपुर (मुंगेर) : प्रखंड के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण रविवार को चुनाव प्रेक्षक डा विजय नामदेव ने किया। उन्होंने फिलिप उच्च विद्यालय, महदेवा मध्य विद्यालय के तीन तथा शाह जुवैर मध्य विद्यालय के पांच मतदान केंद्र का निरीक्षण कर पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था रैंप आदि की व्यवस्था का अवलोकन किया। वहीं, बूथ पर उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। मतदाताओं के लिए पंक्ति बनाने की जगह की जांच भी की। उन्होंने बीएलओ से मतदाता पर्ची के वितरण की जानकारी ली। उन्होंने बीएलओ को अविलंब पर्ची का वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। चुनाव तथा इसका वितरण जल्द करने का निदेश दिया। प्रेक्षक के साथ में डीडीसी प्रशांत कुमार सीएच, बीडीओ राकेश कुमार आदि अधिकारी थे।