Move to Jagran APP

रामचरित्र सुनने से नष्ट होते हैं पाप : पाठक

संवाद सूत्र असरगंज (मुंगेर) असरगंज सूरजूराम ठाकुरबाड़ी के प्रागंण में भागवान राम की जय

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Apr 2019 10:13 PM (IST)Updated: Sun, 14 Apr 2019 10:13 PM (IST)
रामचरित्र सुनने से नष्ट होते हैं पाप : पाठक
रामचरित्र सुनने से नष्ट होते हैं पाप : पाठक

संवाद सूत्र, असरगंज (मुंगेर) : असरगंज सूरजूराम ठाकुरबाड़ी के प्रागंण में भागवान राम की जयंती पर पूजा अर्चना की गई। वहीं, डॉ. मंगलनाथ पाठक ने श्रद्धालुओं को रामचिरत्र मानस के कई प्रसंग सुनाए। डा मंगलनाथ पाठक ने कहा कि भगवान राम परमात्मा विष्णु के अवतार थे। आज के दिन ही भगवान राम भारत के अयोध्या में अवतरित हुए थे। राम चरित्र के श्रवण से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। गोस्वामी तुलसी दास जी ने आज के ही दिन रामचरित्र मानस महाकाव्य को पूर्ण किया था। रामचरित्र मानस वेद एवं पुराण से सम्मत अवधि भाषा में महाकाव्य है। इसमें मनुष्य के प्रत्येक जीवन एवं संसार के संपूर्ण क्षेत्र में प्रेरक ग्रंथ है। माता-पिता के प्रति भक्ति उनकी सेवा रामचरित्र मानस से सीखते हैं। संतों का लक्ष्ण, भक्तिज्ञान एवं वैराग्य की पूर्ण व्याख्या है। भगवान राम की महिमा का जितना सुंदर वर्णन रामचरित्र मानस में है, उतना भारत के अन्य ग्रंथ में नहीं है। संतों के संग से मोक्ष मिलता है एवं संसारियों के संग से वैचारिक अवनति होती है। तुलसी दासजी का रामचरित्र मानस भगवान नारायण का प्रसाद है। इसके नित्य पान करने से धर्म, भक्ति, ज्ञान, वैराग्य की प्राप्ति होती है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.