युवा मतदाता : मेरा पहला वोट
मैं पहली बार मतदान करूंगा। यह मेरे लिए सपना सच होने जैसा है। मैं विकास के मुद्?दे पर मतदान
By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Apr 2019 09:59 PM (IST)Updated: Sun, 14 Apr 2019 09:59 PM (IST)
मैं पहली बार मतदान करूंगा। यह मेरे लिए सपना सच होने जैसा है। मैं विकास के मुद्?दे पर मतदान करूंगा। मुंगेर में खास महाल की समस्या दूर होना चाहिए। खास महाल के कारण मुंगेर का विकास अवुरुद्ध पड़ा हुआ है। मुंगेर में गंगा पर बने रेल सह सड़क पुल का एप्रोच पथ अब तक नहीं बन सका है। एप्रोच पथ बनने से मुंगेर के विकास को गति मिलेगी। मुंगेर में पर्यटन के विकास की असीम संभावनाएं हैं। लेकिन, इस दिशा में अभी तक साकारात्मक पहल नहीं हुआ है। प्रत्याशियों से मैं इस मुद्?दे पर जरूर सवाल करूंगा। अपने दोस्तों को मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहा हूं। मैं दोस्तों को भी जात पात से उपर उठ कर विकास के मुद्दे पर मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहा हूं।
अंकित केशरी, पूरबसराय, मुंगेर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें