छात्रा के आत्महत्या मामले में तीन गिरफ्तार, दस अन्य अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज
फालोअप - इलाके में तैनात किए गए पुलिस जवान संवाद सूत्र मुंगेर कासिमबाजार थाना क्षेत्र में छ
फालोअप
- इलाके में तैनात किए गए पुलिस जवान
संवाद सूत्र, मुंगेर : कासिमबाजार थाना क्षेत्र में छेड़खानी से तंग आ कर एक छात्रा ने शुक्रवार को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। शनिवार को पुलिस ने इस मामले में मृतका के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के तीन नामजद आरोपित मु. शाहिल, मुन्ना और मु. राजा को गिरफ्तार कर लिया। छात्रा की मौत के बाद इलाके के लोगों में आक्रोश व्याप्त था। इस कारण क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। कासिमबाजार के थानाध्यक्ष पंकज कुमार ¨सह ने कहा कि छात्रा के पिता ने अपने बयान में तीन लड़कों पर पुत्री को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वहीं, दस अन्य अज्ञात पर घर पर पहुंच कर गाली गलौच करने का आरोप लगाया था। मृतका के पिता ने आरोप लगाया था कि पढ़ाई कर लौटने के दौरान तीनों आरोपित ने जबरन छात्रा को बाइक पर बैठा कर एक कमरे में बंद कर दिया। जब छात्रा की सहेलियों ने परिजन को बताया, तो परिजन उसे मुक्त करा कर घर लाए। इसके बाद आरोपितों ने लड़की के घर पर पहुंच कर गाली गलौच की और जान से मारने की धमकी दी थी।