अल्ट्रासाउंड कक्ष में लगा रहा ताला, मरीजों को हुई परेशानी
संवाद सूत्र मुंगेर अधिकारियों के लाख प्रयास के बाद भी सदर अस्पताल की व्यवस्था में सुधार नहीं
By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Feb 2019 09:43 PM (IST)Updated: Thu, 21 Feb 2019 09:43 PM (IST)
संवाद सूत्र, मुंगेर : अधिकारियों के लाख प्रयास के बाद भी सदर अस्पताल की व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है। गर्भवति महिला एवं आम मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला स्वास्थ्य समिति की पहल पर डाप्लर अल्ट्रासाउंड मशीन का उद्घाटन हाल ही में किया गया। एक्सरे रूम के बगल में संचालित होने वाले अल्ट्रासाउंड का लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। बुधवार कई मरीज हाथ में पर्ची लिए अल्ट्रासाउंड कक्ष के खुलने का इंतजार कर रहे थे।
इधर सिविल सर्जन डा. योगेंद्र प्रसाद रजक ने कहा कि अल्ट्रासाउंड नियमित खोलने का निर्देश दिया गया है। यदि केंद्र बंद है, तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें