अब भी मतदाता सूची में दर्ज हैं कई मृत मतदाताओं के नाम
संवाद सूत्र, टेटिया बम्बर (मुंगेर) : आगामी 2019 में होने वाले लोक सभा चुनाव की तैयारी जारी
संवाद सूत्र, टेटिया बम्बर (मुंगेर) : आगामी 2019 में होने वाले लोक सभा चुनाव की तैयारी जारी है। मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य भी लगभग पूरा कर लिया गया है। इसके बाद भी कई ऐसे मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज हैं, जिनकी पूर्व में मृत्यु हो चुकी है। प्रखंड के बूथ संख्या 154 पर मंजूरा गांव के मतदाता सूची क्रमांक संख्या 159 रघुवीर पंडित, 186 पर सितावी देवी, 151 लखन पंडित, 317 रेशमी देवी, 346 उचित राम, 415 मन्ती देवी, 502 सरस्वती देवी, 550 गो¨वद यादव, 564 बाबादाय देवी, 637 मनभरण यादव, 669 संगीता देवी, 663 नंद किशोर यादव, 700 रामरतन ¨सह, 729 रूपेंद्र कुमार, 747 मनजीव कुमार ¨सह, 776 इंदू देवी, 811 गया देवी 828 अरूण कुमार ¨सह, 847 रामानंद ¨सह, 1068 भगवती देवी, 1156 मनोरमा देवी, 1160 ममता कुमारी, 1210 रामदेव ¨सह, 1260 बोढ़न यादव, 99 फेकन यादव, 166 शनिचरी देवी आदि मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है। इधर, बीएलओ सहदेव कुमार ने बताया कि मृत मतदाताओं के नाम विलोपित करने के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है।