भगवान का नाम जपकर दुखों से मिलता है छुटकारा
संवाद सूत्र, बरियारपुर (मुंगेर): कलयुग में भगवान का नाम जप कर ही मनुष्यों को दुखों से छुट
संवाद सूत्र, बरियारपुर (मुंगेर): कलयुग में भगवान का नाम जप कर ही मनुष्यों को दुखों से छुटकारा मिल सकता है। उक्त बातें बुधवार को फुलकिया कल्याणपुर में चल रहे भागवत कथा के चौथे दिन कथा वाचक श्याम उपाध्याय ने कहीं। पुराणों का उदाहरण देते हुए कथा वाचक ने कहा कि प्रह्लाद के पिता हिरणकश्यपु द्वारा लाख दुख दिए जाने के बाद भी उसने भगवान का नाम लेना नहीं छोड़ा। इसी का परिणाम था कि प्रह्लाद को हिरणकश्यपु जैसे दुरात्मा की प्रताड़ना से मुक्ति मिली।
कथा वाचक ने गजेंद्र उपाख्यान कथा का वर्णन करते हुए कहा कि जीव ही गजेंद्र है और संसार सरोवर। संसार रूपी सरोवर में जीव रूपी गजेंद्र आता है, तो उसे काल का ग्रास बनना पड़ता है। इसलिए पहले से ही भगवान की भक्ति में लग जाए तो काल का भय नहीं रहता है। कथा के दौरान वामन भगवान की झांकी और भगवान के जन्मोत्सव की झांकी भी निकाली गई। मौके पर रोहित कुमार, सुखरकांत चौधरी,नंदकिशोर चौधरी ,नागेश्वर चौधरी, अमर कुमार आदि मौजूद थे।