दंगल में चंद्रभानू ने मुनीलाल को दी पटखनी
- प्रतियोगिता में यूपी, मध्य प्रदेश सहित बिहार के कई जिलों के पहलवान हुए शामिल - खगड़िया क
- प्रतियोगिता में यूपी, मध्य प्रदेश सहित बिहार के कई जिलों के पहलवान हुए शामिल
- खगड़िया के पहलवानों का रहा जलवा
संवाद सूत्र, मुंगेर : सदर प्रखंड के शकंरपुर पंचायत में आखाड़ा संघ की ओर से आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में दूसरे दिन भी यूपी, मध्य प्रदेश सहित बिहार के विभिन्न जिलों से आए पहलवानों ने अपने दांव पेंच से कुश्ती प्रेमियों का मनोरंजन किया। कुश्ती प्रतियोगिता देखने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रतियोगिता के आयोजक अर्जुन यादव, महेश्वर प्रसाद यादव, मुखिया बमबम यादव आदि भीड़ को नियंत्रित करने के प्रयास में जुटे रहे। वहीं, प्रतियोगिता का शुभारंभ मोकामा विधायक अनंत ¨सह ने आखाड़ा में पहुंच कर पहलवानों से हाथ मिला कर किया। विधायक ने पहलवानों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कुश्ती प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, कश्मीर और बिहार के पहलवानों ने भाग लिया। कुश्ती प्रतियोगिता के पहले दौड़ में चंद्रभानु यादव का मुकाबला मुनिलाल यादव के साथ हुआ। 10 मिनट के संघर्षपूर्ण मुकाबले के बाद चंद्रभानु यादव ने मुनीलाल को पटखनी दे दी। जम्मू कश्मीर से आए राकेश ¨सह ने राजेश कुमार को पराजित कर दिया। तीसरा मुकाबला बाराबंकी उत्तर प्रदेश के मनीष कुमार और बिहार कुमार के संजय कुमार के बीच हुआ। मनीष ने संजय को पटखनी दे दी। चौथा मुकाबला खगड़िया के कारेलाल पहलवान और यूपी के रितेश अयोध्या के बीच हुआ। जिसमें खगड़िया के कारेलाल ने रितेश को 5 मिनट में पटखनी दे दी। वहीं, पांचवां मुकाबला खगड़िया के मु. महताब और मध्य प्रदेश के मनीष के बीच हुआ। मु. मुहताब ने मनीष को चित कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसके अलावा खगड़िया से मु. जावेद , अर्जुन पौड़ा, बमबम पहलवान, फंटूस कुमार सहित दर्जनों पहलवान ने अपने दांव पेंच दिखा कर लोगों को रोमांचित किया। मौके पर पूर्व विधायक अनंत कुमार सत्यार्थी, डा. अजय कुमार, डा. अमित विक्रम, अनिल यादव, सियाराम प्रसाद यादव, सम्राट मंगल यादव आदि मौजूद थे।