Move to Jagran APP

गर्भ से लेकर कब्र तक विषमता का जहर परोसकर एक महिला का निर्माण किया जाता है, वर्षा

संवाद सूत्र, मुंगेर : दिशा विहार के सभा कक्ष में जेंडर के प्रति समझ विकसित करने को लेकर

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Feb 2019 09:58 PM (IST)Updated: Sun, 17 Feb 2019 09:58 PM (IST)
गर्भ से लेकर कब्र तक विषमता का जहर परोसकर एक महिला का निर्माण किया जाता है, वर्षा
गर्भ से लेकर कब्र तक विषमता का जहर परोसकर एक महिला का निर्माण किया जाता है, वर्षा

संवाद सूत्र, मुंगेर : दिशा विहार के सभा कक्ष में जेंडर के प्रति समझ विकसित करने को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता अभय कुमार अकेला ने किया। इस कार्यक्रम में सदर प्रखंड के मय, तौफिर, तेरासी, रागा, बरदह, दरियापुर, कटरिया, सीताकुंड, रामदीरी, लख्मीपुर गढ़ के ग्राम विकास मंच आजीविका बचाव मंच के युवा साथियों ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वर्तमान में दहेज , भ्रूण हत्या, बाल विवाह एवं बालिका शिक्षा पर गंभीर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि स्त्री पुरूष विषमता को समझने की कोशिश करने की जरूरत है। तभी हमारा समाज विकसित होगा। गर्भ से लेकर कब्र तक विषमता का जहर परोसकर एक महिला का निर्माण किया जाता है, जिसके साथ समाज में दोयम दर्जा का व्यवहार किया जाता है। वर्तमान में युवा पीढ़ी को आगे आने के लिए तैयार होना होगा, तभी जेंड समस्या का समाधान किया जा सकता है। भागलपुर के विक्रम ने कहा आज भी समाज में जेंडर के प्रति लोगो का समझ विकसित नहीं हुआ है। जबकि आधी आबादी देश में महिलाओं की है। मौके पर यश पासवान, चिराग कुमार, अनीता कुमारी, सोनी कुमारी, ललीता कुमारी , आकाश कुमार आदि शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.