जननायक की पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ हवन
संवाद सूत्र, मुंगेर : समाजवादी पार्टी कार्यालय में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाक
संवाद सूत्र, मुंगेर : समाजवादी पार्टी कार्यालय में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्य तिथि पर हवन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी गई। मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने हमेशा गरीबों के हितों को लेकर आवाज बुलंद की। मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने समाज के वंचित तबकों के सशक्तीकरण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया। उनकी ईमानदारी और सादगी राजनीतिक कार्यकर्ताओं को हमेशा प्रेरित करती रहेगी। मौके पर सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि आतंकी घटना से पूरे देश के लोगों में गुस्सा है। प्रधानमंत्री आतंकवाद पर कड़ी कार्रवाई करने के बदले रैली करने में व्यस्त हैं। मौके पर सपा के प्रधान महासचिव मनोज कुमार मधुकर, रामनाथ राय, मिथलेश यादव, अशोक भारत, संजय यादव, सुरेश यादव, सुरेंद्र महतो, सुधीर राय, अमर शक्ति, मनोज क्रांति, मु. आजम, रणजीत यादव, मदन गोपाल, कुमार प्रभाकर सहित दर्जनों लोग इस कार्यक्रम में शामिल थे।