अधिग्रहण के विरूद्ध कोर्ट जाएगा मोर्चा
संवाद सूत्र, बरियारपुर (मुंगेर): करहरिया किसान मोर्चा की बैठक शनिवार को कल्याणपुर द
By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Feb 2019 09:44 PM (IST)Updated: Sat, 16 Feb 2019 09:44 PM (IST)
संवाद सूत्र, बरियारपुर (मुंगेर): करहरिया किसान मोर्चा की बैठक शनिवार को कल्याणपुर दुर्गा स्थान में प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से मुंगेर मिजाचौकी फोरलेन निर्माण में बिरयारपुर के जमीन अधिग्रहण पर चर्चा हुई। बैठक का संचालन करहरिया के मुखिया सुनील कुमार सोलंकी ने किया। बैठक में मोर्चा के किसानों ने जमीन अधिग्रहण का विरोध करते हुए कहा कि जिला प्रशासन से बार बार गुहार के बाद भी अधिग्रहण संबधी संवीक्षा नहीं की गई। इसलिए अब हम किसान मामले को लेकर न्यायालय जाएंगे। बैठक में सचिव दीपक जायसवाल, कोषाध्यक्ष सुबोध साह, किसान केदार जायसवाल, नंदकिशोर ¨सह,राजेश कुमार, योगेंद्र ¨सह, आदि किसान मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें