महागठबंधन की एकता के लिए मिलन समारोह का आयोजन
जागरण संवाददाता, मुंगेर : रविवार को ¨सघिया चौक पर राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा महागठबंधन
जागरण संवाददाता, मुंगेर : रविवार को ¨सघिया चौक पर राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा महागठबंधन दलों के कार्यकर्ताओं के लिए परिवार का मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कौशल किशोर राम ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य परिषद सदस्य नरेश ¨सह यादव, संयोजक बबलू यादव, वीआइपी पार्टी के जिलाध्यक्ष अर¨वद निषाद थे। उपस्थित नेताओं ने अपने मेहनत और लगन से महागठबंधन के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने की दिशा में इस मिलन समारोह को मील का पत्थर बताया। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी के सुनील कुमार ने कहा कि पार्टी स्तर पर गठबंधन हो गई है, अब इसे दिल में उतारने की जरूरत है। राजद के नरेश यादव ने कहा कि मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल है। बाबा साहब के संविधान बदलने की साजिश, आंध्र प्रदेश की मछली को बिहार में प्रतिबंधित कर मछुवारों को आर्थिक क्षति पहुंचाई जा रही है। मौके पर चंद्रशेखर मंडल, नवल किशोर निषाद ,मनोज पंडित ,कमलेश्वरी तांती,, मोहम्मद आलम , विजय यादव, अरुण यादव ,प्रभात रंजन ,प्रदीप यादव, अजीत कुमार मंडल सहित दर्जनों गठबंधन के नेता उपस्थित थे।