12 दिन बाद भी ट्रेन डकैती कांड का मास्टर माइंड पुलिस गिरफ्त से बाहर
संवाद सहयोगी, जमालपुर (मुंगेर) : नई दिल्ली-भागलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस में हुई डकैती का रे
संवाद सहयोगी, जमालपुर (मुंगेर) : नई दिल्ली-भागलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस में हुई डकैती का रेल पुलिस ने भले ही उछ्वेदन कर दिया। लेकिन, घटना के 12 दिन भी बाद भी डकैती कांड का मास्टर माइंड अब भी पुलिस गिरफ्त से दूर है। ऐसी संभावना है कि सरगना ने राज्य छोड़कर दूसरे राज्यों में पनाह ले ली है। हालांकि एसआइटी सरगना को जल्द से जल्द गिरफ्त में लेने की बात कह रही है। बताते चलें कि डाका कांड में रेल पुलिस ने लखीसराय जिले के चानन गांव से तीन आरोपित को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपितों ने पूछताछ के दौरान मुख्य सरगना के बारे में कई अहम जानकारी भी दी थी। इसके बावजूद पुलिस के हाथ सरगना के गिरेबान तक नहीं पहुंच सकी है। हालांकि पुलिस वैज्ञानिक अनुसंधान तरीके से घटना में शामिल सभी डकैतों के करीब पहुंचने का दावा कर रही है।
इसके लिए नंबर को ट्रै¨कग पर भी रखा गया है। इससे घटना में शामिल अन्य बदमाशों के बारे कई क्लू मिले है। एसआइटी का नेतृत्व कर रहे डीएसपी शिवेंद्र कुमार अनुभवी ने दावा किया है कि कांड में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। सभी की गिरफ्तारी जल्द से जल्द कर ली जाएगी।