अवैध उत्खनन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच ट्रैक्टर जब्त
संवाद सूत्र, तारापुर (मुंगेर) : पुलिस ने अवैध उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने वाह
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 07:52 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 07:52 PM (IST)
संवाद सूत्र, तारापुर (मुंगेर) : पुलिस ने अवैध उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने वाहन चे¨कग के दौरान पांच बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि सभी पांच ट्रैक्टर पर लदे बालू के संबंध में कोई कागजात अथवा चालान नहीं दिखाया गया। तीन वाहन के चालक की गिरफ्तारी भी हुई, जबकि दो वाहन के चालक भागने में सफल रहे। वाहन मालिक एवं चालक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताते चलें कि बड़े पैमाने पर बालू का परिचालन रोज इस क्षेत्र से होता है। बालू घाटों पर पुलिस की छापेमारी नहीं होती है। जिला सीमांकन के कारण ऐसा होता है। जानकारों के अनुसार बालू मुंगेर जिला से उठता है तथा चालान बांका जिला का लेकर चलते है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें