संत के मीठे वाणी से भाव विभोर हो रहे श्रद्धालु
संवाद सहयोगी, जमालपुर, (मुंगेर): शहर के रामपुर बस्ती सिन्हा टोला में चल रहे संगीतमय राम
संवाद सहयोगी, जमालपुर, (मुंगेर): शहर के रामपुर बस्ती सिन्हा टोला में चल रहे संगीतमय राम कथा महोत्सव के तीसरे दिन मंगलवार को वृंदावन से पधारे संत अनुराग कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने श्रद्धालुओं को राम चरित्र मानस कथा का अनुश्रवण कराया। महाराज अनुराग कृष्ण शास्त्री ने प्रवचन एवं भजन के माध्यम से उपस्थित श्रद्धालुओं को महाराज दशरथ और माता कौशल्या के जन्म की कथा के साथ महाराज प्रताप भानु का चरित्र एवं श्री राम जन्मोत्सव प्रसंग सुना कर अभिभूत कर दिया। कथा के पूर्व आकर्षक झांकी के माध्यम से कलाकारों ने उपस्थित धर्म प्रेमियों का खूब मनरंजन किया। मौके पर रामदेव मंडल, प्रमिला देवी, कामिनी सिन्हा, आशा देवी, सदानंद मंडल, उत्तम ¨सहा, पारस कुमार, गोपाल जी, राजीव कुमार, अजय सिन्हा, विनोद मंडल, बबलू, गुलशन सिन्हा, चंदन कुमार, कुंदन सिन्हा, सत्येंद्र सिन्हा, सारिका सिन्हा, मुन्नी सिन्हा, अन्नपूर्णा देवी, संगीता मंडल, शिवानी देवी आदि मौजूद थी।