सीएम के दौरे को लेकर डीआईजी व डीएम ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा
संवाद सूत्र हवेली खड़गपुर (मुंगेर): 16 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित दौरे को
संवाद सूत्र हवेली खड़गपुर (मुंगेर): 16 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित दौरे को लेकर राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में शनिवार को डीआईजी मनु महाराज, जिलाधिकारी आनंद शर्मा राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल सहित जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में हेलीपैड स्थल का भी जायजा लिया। इस दौरान डीआईजी मनु महाराज और जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने जवाहर नवोदय विद्यालय के पश्चिम मैदान का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री जेएनवी में हेलीकॉप्टर से उतरकर सीधे राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचेंगे। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में ही मुख्य रूप से मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होगा। इस दौरान डीआईजी मनु महाराज और जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने बताया कि सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम के बीच मुख्यमंत्री का दौरा अहम है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में वाहन पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था सहित कई महत्वपूर्ण ¨बदुओं पर भी जिले के वरीय पदाधिकारियों ने अनुमंडल प्रशासन से चर्चा की। इस दौरान एएसपी अभियान राणा नवीन, एएसपी हरिशंकर कुमार, एसडीओ संजीव कुमार, डीएसपी पोलस्त कुमार, बीडीओ सत्य नारायण पंडित, इंस्पेक्टर बालकृष्ण यादव, थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ¨सह, शामपुर थाना प्रभारी विजय कुमार यादवेन्दु, प्राचार्य असीम ठाकुर, जेएनवी के प्राचार्य केसी ठाकुर, कार्यपालक अभियंता सुकेश कुमार ¨सह सहित अन्य मौजूद थे।