युवा कलाकारों के लिए प्रेरणास्त्रोत बने मुंगेर के लाल राजन कुमार
- चार्ली चैपलिन द्वितीय के नाम से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम है दर्ज - कई राष्ट्रीय
- चार्ली चैपलिन द्वितीय के नाम से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम है दर्ज
- कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से हो चुके हैं सम्मानित
- मुंगेर में पहली बार बनाया ¨हदी फिल्म
सुनील कुमार गुप्ता, मुंगेर: एक दशक पूर्व मशहूर टीवी सीरियल मुंगेरीलाल के हसीन सपने काफी प्रचलित हुआ। जिसमें मुंगेरी लाल के हसीन सपने वाक्य को असफलता के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया गया। लेकिन मुंगेर जिला टेटिया बम्बर प्रखंड के मूल निवासी राजन कुमार ने मुंगेर से माया नगरी तक का न सिर्फ सफर तय किया। बल्कि अपनी सफलता से हर किसी को हैरत में डाल दिया। राजन कुमार ने अभिनय से न सिर्फ अपनी पहचान बनाई, बल्कि जिले का नाम भी विश्व पटल पर अंकित कर दिया। वर्ष 2004 में चार्ली चैपलिन द्वितीय के लिए लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं 2005 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में राजन का नाम चार्ली चैपलिन टू के नाम से दर्ज किया गया। इसके अलावा भी उन्हें कई पुरस्कार मिले। हीरो राजन कुमार के लिए 2018 बेहद खास रहा। उन्हें इस साल कई अहम पुरस्कारों से नवा•ा गया, बल्कि उनकी फिल्म'नमस्ते बिहार'ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया। इन्हें 18 नवम्बर 2018 का अभिनय के क्षेत्र में आचार्य लक्ष्मीकांत मिश्र राष्ट्रीय पुरस्कार पद्मभूषण परमाचार्य परमहंस स्वामी निरंजनानंद सरस्वती जी के हाथों दिया गया।
-------------
कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मान है इनके नाम
अपने अभिनय के दम पर उन्होंने भारत ही नहीं दुनिया भर में अपने लोहा मनवा लिया हैं । देश विदेश में अब तक दस हजार से ज्यादा शो कर चुके हैं । वर्ष 1998 में भारत सरकार द्वारा छऊ नृत्य के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार ,2004 में आगरा विश्वविद्यालय द्वारा बेस्ट युवा अभिनेता का पुरस्कार ,2004 में ही लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ,2005 गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ,2013 कृष्णा आर्ट मुंबई द्वारा स्वर्ण पदक। 2018 ऑनलाइन वो¨टग के द्वारा एक लाख बीस हजार वोट लेकर शूरवीर अवॉर्ड अपने नाम किया। 2018 में ही छात्र शांति दूत मिशन द्वारा इसे ब्रांड अम्बेसडर बनाकर बिहार इकाई का अध्यक्ष भी बनाया है।
---------
फिल्मों में भी कई कीर्तिमान है इनके नाम
पहली फिल्म शहर मसीहा नहीं जो मुंगेर के ही डॉक्टर अरुणेंद्र भारती के उपन्यास पर आधारित थी। उसे बनाने का कीर्तिमान राजन के नाम है। दूसरी ¨हदी फिल्म नमस्ते बिहार भी खूब सराही गई।
--------
2019 में मुंगेर अंतरराष्ट्रीय ़िफल्म उत्सव के आयोजन की है इच्छा
अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उत्सव अपने जिले में कराने का इच्छा पाले राजन ने कहा कि 2019 में इस जिले में दर्जनों राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों को लेकर अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव करवाना है। इसके लिए वह मुंबई सहित अन्य राज्यों के अलावा विदेश का भी दौरा कर रहे हैं।