किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ धरना 19 को
संसू, मुंगेर: प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक शनिवार को तिलक मैदान स्थित कांग्रेस मुख्यालय मे
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 08:42 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 08:42 PM (IST)
संसू, मुंगेर: प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक शनिवार को तिलक मैदान स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अकरम परवेज ने कहा कि आगामी 19 नवंबर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के संयुक्त निर्देश पर केंद्र सरकार के किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ सदर प्रखंड में होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ मिलकर काम करना होगा। बैठक में चंदन ¨सह, अजित मालाकार, मु कमाल, रोहित मणि भूषण, मु जाहिद आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें