अर्घ्य के दौरान घाटों पर पटाखा छोड़ने पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंधित
जागरण संवाददाता, मुंगेर : अर्घ्य के दौरान सभी गंगा घाटों पर पटाखा चलाने पर पूर्ण प्रतिबंध र
By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 08:23 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 08:23 PM (IST)
जागरण संवाददाता, मुंगेर : अर्घ्य के दौरान सभी गंगा घाटों पर पटाखा चलाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसे लेकर एसडीओ खगेशचंद्र झा ने निषेधाज्ञा लागू किया है। इस पर निगरानी के लिए सभी थानाध्यक्षों को विशेष तौर पर निर्देशित करते हुए कहा कि पटाखा के कारण दुर्घटनाएं हो सकती है। इसके कारण विधि व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ता है। अत: इसे पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करें और इसका उलंघन करने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई करे । इसके साथ ही अर्घ्य के दौरान गंगा नदी में प्राइवेट नाव या डेंगी के परिचालन पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्देश संबधित थाना को दिए गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें