Move to Jagran APP

शिक्षा दिवस के रूप में मना भारत रत्न अबुल कलाम आजाद का जन्मदिन

संवाद सहयोगी, जमालपुर (मुंगेर) : जमालपुर नगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में रविवार को भारत र

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 07:02 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 07:02 PM (IST)
शिक्षा दिवस के रूप में मना भारत रत्न अबुल कलाम आजाद का जन्मदिन
शिक्षा दिवस के रूप में मना भारत रत्न अबुल कलाम आजाद का जन्मदिन

संवाद सहयोगी, जमालपुर (मुंगेर) : जमालपुर नगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में रविवार को भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद का जन्म दिवस राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया गया।

loksabha election banner

कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस नगर अध्यक्ष साईं शंकर ने की। जबकि, मुख्य अतिथि के रूप मे पूर्व प्राचार्य डॉ ओमप्रकाश प्रियंवद, विशिष्ट अतिथि ब्रह्मदेव चौरसिया, अशोक पासवान, अरुण कुमार मंडल एवं इंद्रदेव मंडल आदि उपस्थित थे ।

मुख्य अतिथि डॉक्टर ओम प्रकाश प्रियंबद ने कहा कि मौलाना साहब एक महान स्वप्नदर्शी, स्वतंत्रता सेनानी, विद्वान, पंथनिरपेक्ष, विचारक, सुप्रसिद्ध शिक्षाविद थे। इसी कारण भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री की जयंती संपूर्ण राष्ट्र राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाता है।

मौलाना साहब हमारी आजादी की लड़ाई में उन महान नेताओं में से थे, जिन्होंने आजादी के संघर्ष से पहले और उसके बाद भारत की एकता का पक्ष लिया। पंथनिरपेक्ष मूल्यों में उनका ²ढ़ विश्वास था। खिलाफत आंदोलन में उनकी भागीदारी ने उन्हें महात्मा गांधी जी के निकट आने का अवसर दिया। उन्होंने एक राष्ट्रीय नेता के रूप में सांप्रदायिकता के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने समाजवाद के सिद्धांत का भी समर्थन किया।

समानता तथा क्षमता के लिए उनकी प्रतिबद्धता के कारण वे नेहरू जी के बहुत करीब हो गए थे और वह उन्हें प्यार से Þमीर-ए-कारवां Þ अर्थात कारवां का मुखिया कहते थे। मौके पर लक्ष्मीकांत गुप्ता, सिधेश्वर नाथ विश्वकर्मा, विनोद कुमार पासवान,सुनील कुमार, उत्सव राज, बासु जी, रवि रौशन, धीरज कुमार, मो रईस, प्रणव कुमार, अंजनी कांत ओझा, अभिनव राज, अजय तांती आदि ने भी अपने विचारों को सामने रखा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.