ग्लैम सुपर मॉडल इंडिया के ग्रांड फिनाले में मुंगेर के लाल ने जीता फस्ट रनर अप अवार्ड
संवाद सूत्र, मुंगेर : ग्लैम सुपर मॉडल इंडिया के ग्रांड फिनाले में पटेल नगर माधोपुर निवासी र
संवाद सूत्र, मुंगेर : ग्लैम सुपर मॉडल इंडिया के ग्रांड फिनाले में पटेल नगर माधोपुर निवासी राज कुमार के छोटे पुत्र यश राज ने फस्ट रनर अप अवार्ड जीत कर जिला का नाम बढ़ाया है। मुंगेर के लाल यश राज ने यह अवार्ड दी सर्कल क्लब होटल कोलकाता में आयोजित प्रतियोगिता में जीता। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से चुने गए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा में यश ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस प्रतियोगिता के निर्णायक शाभिता (इंडियन नेक्स्ट टॉप मॉडल व फिल्म स्टार) , पुपुल भुइआन (बॉलीवुड एक्ट्रेस एंड ओपेरा मिसेस इंडिया इंडिया ग्लोबल 2018), जफर आर्यण (एमडी ¨फच इंटरटेनमेंट) एवं प्रशांत कुमार फैशन डिजाईनर थे । बताते चले कि इसके पूर्व भी मुंगेर के लाल यश राज ने सिटी लेवल पर मिस्टर फेश ऑफ पाटलिपुत्रा, मिस्टर परफेक्ट का अवार्ड जीत जीत कर मुंगेर का नाम रोशन कर चुके हैं। यश राज ने बताया कि शुरू में मुझे काफी परेशानी हुई। लेकिन अपने अथक प्रयास, माता पिता व परिवार के अन्य सदस्यों के सहयोग से आज सफलता मिली है।