Move to Jagran APP

मां फिर आना की मनुहार के साथ विसर्जित की गई काली प्रतिमाएं

जेएनएन, मुंगेर : शनिवार को दूसरे दिन भी जिला मुख्यालय सहित अलग अलग जगहों पर स्थापित मां काली

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 09:30 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 09:30 PM (IST)
मां फिर आना की मनुहार के साथ विसर्जित की गई काली प्रतिमाएं
मां फिर आना की मनुहार के साथ विसर्जित की गई काली प्रतिमाएं

जेएनएन, मुंगेर : शनिवार को दूसरे दिन भी जिला मुख्यालय सहित अलग अलग जगहों पर स्थापित मां काली की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। जिला मुख्यालय में धूमधाम से बम काली महारानी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

loksabha election banner

बरियारपुर : प्रखंड के अलग अलग जगहों पर स्थापित काली की प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार को शांति पूर्ण तरीके से किया गया। विसर्जन को लेकर अलग घाटों पर पूजा समिति के सदस्यों ने कतारबद्ध होकर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन से पूर्व समिति सदस्यों ने मां काली की आरती प्रार्थना के बाद मां फिर आना की मनुहार के साथ नम आंखों से प्रतिमा का प्रवाह गंगा नदी में किया गया। गंगा घाटों पर पहुंचने से पहले समिति द्वारा प्रतिमा के साथ भव्य शोभा यात्रा निकली गई। डंके के थाप पर युवाओं ने पारंपरिक हथियारों के साथ अखाड़ा का प्रदर्शन किया गया।

टेटिया बम्बर : प्रखंड के काली स्थान राजारानी तालाब, काली स्थान बम्बर, काली स्थान कलई एवं काली स्थान गौरवडीह की मां काली की प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार को अलग अलग जगहों पर किया गया। राजारानी तालाब काली स्थान की प्रतिमा भक्ति भाव के साथ भक्तों ने अश्रूपूर्ण आंखों से तालाब में विसर्जन किया गया। वहीं, काली स्थान बम्बर और काली स्थान कलई की काली का प्रतिमा का विसर्जन महाने नदी में किया गया। काली स्थान गौरवडीह की प्रतिमा का विसर्जन तालाब में किया गया। शहरवासीयों ने रंग अबीर और माता जयकारे के साथ शांति पूर्ण विसर्जन किया। वहीं, माता महालक्ष्मी की प्रतिमा का भी विसर्जन किया गया।

हवेली खड़गपुर : क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्थापित की गई मां काली की प्रतिमा का क्षेत्रवासियों ने विभिन्न तालाबों में विसर्जन कर दिया। विसर्जन शुक्रवार की देर शाम से आरंभ होकर देर रात तक चली। विसर्जन के दौरान लाउडस्पीकर पर बजाए जा रहे भक्ति गीतों पर युवा थिरकते नजर आए।

जमालपुर : पहाड़ की तराई लक्ष्मणपुर में आयोजित मां काली पूजा महोत्सव कलश विसर्जन के साथ संपन्न हुआ। प्रतिमा विसर्जन के पूर्व लक्ष्मणपुर बस्ती के दर्जनों महिलाएं बच्चे बूढ़े नौजवान के साथ माता काली के मंदिर में स्थापित कलर्स का विसर्जन वाटर फिल्टर काली पहाड़ी नहर में किया गया। इस बीच कलश विसर्जन में शामिल महिलाओं श्रद्धालुओं की सेवा राजद नेता धीरेंद्र मंडल अपने टीम के साथ जुटे दिखे। मौके पर अध्यक्ष जयप्रकाश दास, सचिन गौतम पासवान, कोषा अध्यक्ष प्रभात मंडल, सदस्य रतन चौधरी, प्रभाकर कुमार, अर्जुन दास, दिनेश चौधरी, विकास कुमार, लल्लू सक्सेना, सुनील सहित कई मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.