Move to Jagran APP

मां फिर आना की मनुहार के साथ लोगों ने दी मां दुर्गा को विदाई

- 32 कंधे पर सवार होकर निकली बड़ी दुर्गा महारानी - रात भर भक्त जगह जगह करते रहे बड़

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Oct 2018 09:29 PM (IST)Updated: Sat, 20 Oct 2018 09:29 PM (IST)
मां फिर आना की मनुहार के साथ लोगों ने दी मां दुर्गा को विदाई
मां फिर आना की मनुहार के साथ लोगों ने दी मां दुर्गा को विदाई

- 32 कंधे पर सवार होकर निकली बड़ी दुर्गा महारानी

loksabha election banner

- रात भर भक्त जगह जगह करते रहे बड़ी दुर्गा महारानी का इंतजार

- देर रात भी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ थी सड़कों पर मौजूद

जागरण संवाददाता, मुंगेर : मां फिर आना की मनुहार के साथ लोगों ने मां दुर्गा को विदाई दी। शुक्रवार की शाम पांच बजे ही बड़ी दुर्गा महारानी मंदिर से निकल गई। लेकिन, सोझी गंगा घाट तक पहुंचते पहुंचते शनिवार को दिन के एक बज गए। शुक्रवार की देर रात श्रद्धालुओं का हुजूम जगह जगह बड़ी दुर्गा महारानी के स्वागत में खड़े थे। बाटा चौक पर सुबह तीन बजे श्रद्धा समर्पण संस्था की ओर से महाआरती का आयोजन किया गया था। जहां हजारों की भीड़ ने मां दुर्गे की आरती में भाग लिया। मां को 56 प्रकार के भोग लगाए गए। मां की तस्वीर मोबाइल में कैद करने के लिए लोगों में होड़ लगी रही। मोबाइल की रोशनी से पूरा इलाका जगमग हो उठा। इससे पहले कौड़ा मैदान में बड़ी दुर्गा महारानी, छोटी दुर्गा महारानी और काली महारानी का मिलन कराया गया। जहां नम आंखों से महिलाओं ने मां खोईंचा देकर विदाई दी। इसके बाद बड़ी दुर्गा महारानी और छोटी दुर्गा महारानी 32-32 कहारों के कंधे पर सवार होकर विसर्जन के लिए निकली। मां के गुजरने वाले मार्ग की श्रद्धालुओं ने अच्छी तरीके से साफ सफाई की। वहीं, कई जगहों पर रंगोली भी बनाए गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.