Move to Jagran APP

मां दुर्गा को विदाई देने शहर से लेकर गांव तक उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब

जेएनएन, मुंगेर : मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन शनिवार को दिन भर जारी रहा। मां दुर्गा को अं

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Oct 2018 09:27 PM (IST)Updated: Sat, 20 Oct 2018 09:27 PM (IST)
मां दुर्गा को विदाई देने शहर से लेकर गांव तक उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब
मां दुर्गा को विदाई देने शहर से लेकर गांव तक उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब

जेएनएन, मुंगेर : मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन शनिवार को दिन भर जारी रहा। मां दुर्गा को अंतिम विदाई देने के लिए जिला मुख्यालय से लेकर सुदूर गांव देहात तक श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां को विदाई दी। वहीं, मां जल्दी आना की मनुहार कर रहे थे। इस दौरान जय दुर्गे के जयघोष से योगनगरी मुंगेर का चप्पा चप्पा गूंजायमान हो रहा था। बड़ी दुर्गा के साथ निकले लाल गंजी अखाड़ा के सदस्यों ने अपने प्रदर्शन से लोगों को अभिभूत कर दिया। आखाड़ा के सदस्यों ने अस्त्र शस्त्र कला का हैरतअंगेज कारनामे का प्रदर्शन कर लोगों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया। वहीं, बंगला दुर्गा पूजा समिति के विसर्जन के दौरान महिलाओं ने ¨सदूर की होली खेली। महिलाओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर मां दुर्गा से सदा सुहगन रहने का आशीर्वाद मांगा।

loksabha election banner

धरहरा : प्रखंड के विभिन्न जगहों में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की स्थापित प्रतिमा को विर्सिजत किया। श्री श्री 108 दुर्गा स्थान भलार में स्थापित प्रतिमा को श्रद्धालुओं ने पास के आहार में विर्सिजत किया। इस अवसर पर पूजा समिति के सदस्य चंचल ¨सह, ज्योति ¨सह, राजेश ¨सह की अगुवाई में भक्तों ने जय दुर्गे के नारे लगाए। धरहरा में भी नव दुर्गा मंदिर में स्थापित प्रतिमा को धरहरा बीडीओ डॉ प्रभात रंजन व थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार साहू की उपस्थिति में स्थानीय तालाब में भ्रमण के बाद विर्सिजत किया गया।

टेटिया बम्बर: प्रखंड क्षेत्र में मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुक्रवार को ही शुरू हो गया। लोगों ने अपने अपने क्षेत्र में नम आंखों से मां फिर आना की मनुहार के साथ देवी दुर्गा को विदाई दी। बरसंन्डा गांव की दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन शुक्रवार को गाजे बाजे के साथ महाने नदी में किया गया।

तारापुर : तारापुर थाना क्षेत्र के धौनी बंगाली दुर्गा मंदिर, धौनी काली मंदिर, मोहनगंज दुर्गा मंदिर की दुर्गा प्रतिमा विजयादशमी की देर रात्रि में विर्सजित कर दिया गया। जबकि प्यारपुर को छोड़कर सभी दुर्गा मंदिर में स्थापित प्रतिमा का विर्सजन एकादशी के दिन पुलिस प्रशासन के नेतृत्व में शांतिपूर्वक किया गया। प्रतिमा विर्सजन के मौके पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। एसडीओ उपेंद्र ¨सह, एसडीपीओ रमेश कुमार, बीडीओ श्याम कुमार एवं सीओ अजय कुमार सरकार, थानाध्यक्ष जीतेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ सभी पुजा पंडालों में घूम घूम कर विसर्जन की जानकारी लेते रहे। तारापुर के रणगांव दुर्गा प्रतिमा का बिसर्जन शनिवार को दिन के ग्यारह बजे किया गया।

बरियारपुर : प्रखंड में दुर्गापूजा मेला शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। शनिवार को प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला जारी है। इस दौरान प्रतिमाओं की शोभ यात्रा विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए गंगा घाट की ओर बढ़ रही थी। अस्त्र शस्त्र के साथ अखाड़ा का प्रदर्शन पूजा समितियों द्वारा किया गया। इस दौरान मां को अंतिम विदाई देने के लिए लोगों की भीड़ विसर्जन मार्ग पर देखी गई। शांतिपूर्ण विसर्जन संपन्न कराने को लेकर थानाध्यक्ष राजरतन पुलिस बल के साथ लगातार गश्ती करते नजर आए ।

हवेली खड़गपुर : शनिवार को दुर्गा पूजा मेले में मां दुर्गा के दर्शन को ले जन सैलाब उमड़ पड़ा। मेले में अधिक भीड़ का अनुमान पहले ही समिति के लोगों एवं प्रशासन द्वारा लगाया गया था। इसलिए पूर्व से ही पुलिस के जवान के साथ समिति के लोग मुस्तैद थे। दोपहर 12 बजे से मेला मैदान की तरफ भीड़ का रेला आना शुरू हुआ तो संध्या 4 बजे तक मेला क्षेत्र में तिल रखने की जगह नहीं बची। भीड़ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मेला क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर कोई भी दर्शक खड़ा नहीं हो सकता था। नगर क्षेत्र के मुलुकटांड स्थित बड़ी काली की शोभ यात्रा दोपहर में शुरू हुई और शाम नगर के पुरानी चौक के समीप बड़ी काली, विषहरी तथा बड़ी दुर्गा प्रतिमा का मिलन व महाआरती का आयोजन किया गया। महा आरती में हजारों श्रद्धालु मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.