Move to Jagran APP

102वीं जयंती पर याद किए गए पंडित दीनदयाल उपाध्याय

फोटो-25 एमयूएन 2 ससू, मुंगेर : भारतीय राजनीति के पुरोधा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 102वीं

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Sep 2018 06:49 PM (IST)Updated: Tue, 25 Sep 2018 06:49 PM (IST)
102वीं जयंती पर याद किए गए पंडित दीनदयाल उपाध्याय
102वीं जयंती पर याद किए गए पंडित दीनदयाल उपाध्याय

फोटो-25 एमयूएन 2

loksabha election banner

ससू, मुंगेर : भारतीय राजनीति के पुरोधा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 102वीं जयंती मंगलवार को शहर के पंडित दीनदयाल चौक पर समारोह पूर्वक मनाई गई। नगर भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष वेदप्रकाश ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता अजफर शमशी थे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लालमोहन गुप्ता, कार्यसमिति सदस्य बेबी आदि कार्यकर्ताओं ने पंडित जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि सादगी के प्रतिमूर्ति एकात्मक वाद के प्रेरणास्रोत पंडित दीनदायाल उपाध्याय का जीवन आज भी प्रसांगिक है। हमें पंडित जी के जीवन से प्रेरणा लेकर पार्टी के कार्यो को करना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि हमारे पीएम नरेन्द्र मोदी की सरकार आज उनके मार्गो का अनुसरण करते हुए सभी वर्गो के लिए कल्याणकारी योजना को लागू कर रही है। मौके पर प्राणरंजन कुमार विकास, मनोहर गुप्ता, विनोद मंडल, कृष्णा मंडल, सुजीत पोद्दार, संतोष कुमार पोद्दार संजय मंडल, रवि कुमार शर्मा, धन्नालाल चौधरी, महावीर राम, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.