धूमधाम से हुई अनंत भगवान की पूजा
मुंगेर। चतुदर्शी के अवसर पर रविवार को विभिन्न मंदिरों में भगवान अनंत की पूजा अर्चना की गई।
मुंगेर। चतुदर्शी के अवसर पर रविवार को विभिन्न मंदिरों में भगवान अनंत की पूजा अर्चना की गई। अनंत पूजा को लेकर सुबह से ही विभिन्न गंगा घाटों पर लोगों की भीड़ लगी रही। स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जा कर पूजा अर्चना की। कष्टहरणी गंगा घाट पर महंथ देवनायक दास ने भगवान अनंत की पूजा कराई। महंथ देवनायक दास ने कहा कि भगवान अनंत की पूजा करने और उनकी कथा सुनने से श्रद्धालुओं के सभी मनोकामना पूर्ण होते हैं।
हवेली खड़गपुर : पंडित विजय शंकर झा ने भगवान अनंत की कथा सुनाई। श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक भगवान अनंत का ध्यान कर कथा का श्रवण किया। इसके बाद अनंत डोरे को महिला श्रद्धालुओं ने अपने बाएं बांह पर और पुरुष ने दाएं बांह पर बांध कर सुख शांति की प्रार्थना की।
बरियारपुर : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अनंत चतुर्दशी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने अनंत डोरा बांधकर भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
असरगंज : सूरजूराम ठाकूरबाड़ी में रविवार को अनंत चर्तुदर्शी व्रत पूजा श्रद्धा भक्ति के साथ संपन्न हुआ। मौके पर वहां काफी संख्या में महिला पुरूष श्रद्धालु उपस्थित हुए। आचार्य मंगलनाथ पाठक ने अनंत कथा और व्रत की महिमा बताई।