सर्पदंश से एक महिला की मौत
धरहरा (मुंगेर) । धरहरा थाना क्षेत्र के अदलपुर गांव में शनिवार को सांप काटने से 45 वर्षीय
धरहरा (मुंगेर) । धरहरा थाना क्षेत्र के अदलपुर गांव में शनिवार को सांप काटने से 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शंकर रजक की पत्नी अनीता देवी रोजाना की तरह घर का काम करने के बाद रात के करीब 9 बजे अपने बरामदे पर बैठी हुई थी। तभी एक जहरीले सांप ने उनके हाथ के अंगुली में काट लिया। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर उनके पति व पुत्र अनुज कुमार, मनीष कुमार सहित आस पास के युवक दौड़कर आए तो उन्होंने देखा एक जहरीला सांप जा रहा था। सभी ने लाठी डंडे से सांप को मार दिया। फिर अनीता देवी को ग्रामीणों ने मंदिर लाया। जहां महिला का झाड़-फूंक कराया गया। हालत बिगड़ते देख सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान अनीता देवी की मृत्यु हो गई। बहरहाल जो भी हो अगर मौके पर अनीता देवी को सदर अस्पताल मुंगेर ले जाया जाता, तो उसकी जान बच सकती थी।