दिनदहाड़े मकान तोड़े जाने की घटना पर स्वतंत्रता सेनानी ने भी जताई नाराजगी
तारापुर (मुंगेर) : तारापुर शहरी क्षेत्र में दिन दहाड़े डॉ. रूद्रनारायण मिश्र के मकान को
तारापुर (मुंगेर) : तारापुर शहरी क्षेत्र में दिन दहाड़े डॉ. रूद्रनारायण मिश्र के मकान को क्षतिग्रस्त किए जाने और घर में रखे समान लूट लिए जाने की घटना पर लोगों का आक्रोश शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस की शिथिलता पर समाजसेवी, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के साथ ही स्वतंत्रता सेनानी ने आपत्ति जताई। वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी कैलाश रजहंस ने कहा कि मैंने सुना तारापुर में दिन दहाड़े दबंगों ने मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थानीय पुलिस उदासीन बनी रही। शून्य में निहराते हुए कैलाश राजहंस ने कहा कि क्या इसी दिन के लिए हमलोगों ने स्वतंत्रता आंदोलन में हिस्सा लिया था। जहां सुरक्षा तंत्र अपराधियों को संरक्षण प्रदान करे और समाज के सभ्य लोगों के मान प्रतिष्ठा को सरेआम रौंदा जाए और संपत्ति लूट ली जाए। क्या बापू ने ऐसे ही दिन देखने के लिए आजादी दिलाई थी। कुछ इसी प्रकार की टीस एक अन्य स्वतंत्रता सेनानी शशि प्रसाद ¨सह को भी है। जबकि पूर्व प्राचार्य पुष्पेंद्र कुमार ¨सह, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष सह राजद के प्रखंड अध्यक्ष सदरूज्ज्मा ने भी घटना को लेकर नाराजगी जताई। स्वतंत्रता सेनानी शशि प्रसाद ¨सह कहते है कि इलाके का कौन परिवार होगा जिसकी सेवा डॉ. रूद्र नारायण के परिवार ने नहीं की होगी। तारापुर में शिक्षा सामाजिक सछ्वाव आदि के विकास में स्व जीवानंद मिश्र की अहम भूमिका थी। राजद अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष सदरूज्ज्मा ने कहा कि घटना शर्मसार करनेवाला है । स्थानीय पुलिस की भूमिका संदेह के दायरे में है। उसने न सिर्फ लगातार सूचना मिलने पर एक्शन लेने में कोताही की, बल्कि समान की बरामदगी में भी तत्काल रुचि नहीं दिखाई। घटना में सम्मिलित 3 लोगो को रंगे हाथ पकड़ने के बाद 2 को छोड़ दिया। पुलिस के ऊंचे अधिकारी के डांट डपट के बाद सुनियोजित तरीके से शटर को बरामद किया गया। विधायक डॉ मेवालाल चौधरी , लोजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश ¨सह, राजद के वरीय नेता सह जिला पार्षद मंटु यादव, कांग्रेस के जिला महासचिव अजय झा, निर्मल ¨सह, जनअधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष अमरनाथ चौधरी, लोजपा महिला सेल की विधानसभा प्रभारी संगीत तिवारी, विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष हरेकृष्ण वर्मा, भाजपा नेता रामकृष्ण ¨सह आदि ने भी एसपी बाबू राम से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की।