गणपति पूजा पर सास्कृति कार्यक्रम आयोजित
संवाद सूत्र, मुंगेर : मां अम्बे चौक पर गणपति की प्रतिमा स्थापित की गई। इस अवसर पर छात्र व छा˜
By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 07:53 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 07:53 PM (IST)
संवाद सूत्र, मुंगेर : मां अम्बे चौक पर गणपति की प्रतिमा स्थापित की गई। इस अवसर पर छात्र व छात्रा के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा नेता प्रणव कुमार यादव, अभाविप नेता अभिषेक कुमार बमबम, आरडी एंड डीजे कॉलेज के छात्रसंघ के महासचिव दिव्यांशु राज यादव ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रीगणेश के गाने पर रवि रंजन के द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया। वहीं, 5 वर्षीय तान्या द्वारा छोटी सी उमर में लग गया रोग.., गाने पर नृत्य प्रस्तुत कर तालियां बटोरी। मौके पर सूरज, फंटूस, ईलू, रंजन, कुश, आकाश, रवि, अरूणाचल आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें