41 हजार करोड़ के राफेल घोटाला की हो निष्पक्ष जांच : कांग्रेस
मुंगेर । कांग्रेस पार्टी के तिलक मैदान स्थित कार्यालय में पार्टी के प्रदेश इकाई के पूर्व कार्यक
मुंगेर । कांग्रेस पार्टी के तिलक मैदान स्थित कार्यालय में पार्टी के प्रदेश इकाई के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. समीर ¨सह ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश में 41 हजार करोड़ का राफेल घोटाला हुआ है। पार्टी इसकी मांग जांच संयुक्त संसदीय जांच समिति से कराने की मांग कर रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर राफेल घोटाला की जांच की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में प्रदर्शन किया। वहीं, जिलाध्यक्ष अजय कुमार ¨सह ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए अब तक कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। घोरघट पुल और बरियारपुर ओवरब्रिज निर्माण कार्य में भी तेजी नहीं आई है। अपराध बढ़ गया है। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भाई कुंदन ने कहा कि मुंगेर कांग्रेस का गढ़ रहा है।
वहीं, राफेल विमान घोटाला की जांच को लेकर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिलक मैदान से जुलूस निकाला। जो शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए समाहरणालय पहुंच और डीएम को ज्ञापन सौंपा। मौके पर प्रभात कुमार मिश्रा, शकील अहमद, अकरम प्रवेज, इनामुलहक, श्याम सुंदर दास, प्रकाश कुमार ¨सह, अजय कुमार बच्चन, चंदन कुमार, मालाकार,निलेश पासवान, तुषार कुमार आदि शामिल थे।