नए क्षेत्र में फैल रहा है गंगा का पानी
बरियारपुर (मुंगेर) । गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने से बाढ़ का पानी नए नए क्षेत्र में फैलने लगा
By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Sep 2018 11:55 PM (IST)Updated: Thu, 13 Sep 2018 11:55 PM (IST)
बरियारपुर (मुंगेर) । गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने से बाढ़ का पानी नए नए क्षेत्र में फैलने लगा है। कल्याणपुर में स्टेशन के समीप कई घरों में पानी प्रवेश कर गया है। वहीं, बिहार ग्रामीण बैंक के अहाते में भी पानी प्रवेश करने लगा है। खड़िया बहियार में लगभग 200 बीघे में लगी धान की फसल डूब गई है। कई विद्यालयों के आसपास बाढ़ का पानी आ चुका है। मध्य विद्यालय फुलकिया, मध्य विद्यालय कल्याणपुर, महदेवा उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कल्याणपुर, रघुनाथपुर जैसे विद्यालयों के आसपास बाढ़ का पानी जाम हो गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें