मुंगेर में एम्स के लिए मोर्चा ने निकाला जनसंपर्क यात्रा
मुंगेर : प्रमंडलीय विकास संघर्ष मोर्चा द्वारा रविवार को मुंगेर में एम्स निर्माण सहित अन्य मांगों
मुंगेर : प्रमंडलीय विकास संघर्ष मोर्चा द्वारा रविवार को मुंगेर में एम्स निर्माण सहित अन्य मांगों को लेकर जन संपर्क यात्रा निकाला। जनसंपर्क यात्रा का नेतृत्व मोर्चा के संयोजक प्रो. विनय कुमार सुमन, संरक्षक श्रीकांत यादव, शकील अहमद, फैशल अहमद रूमी, नरेश ¨सह यादव, नागरिक मंच के राजेश जैन, चैंबर आफ कामर्स के विश्वनाथ गुप्ता, कृष्ण कुमार अग्रवाल, वजी अहमद, अशर्फी यादव, विजय यादव, देवकीनंदन ¨सह आदि कर रहे थे। जन संपर्क यात्रा पूरबसराय धर्मशाला से निकल कर गांधी चौक, बाटा चौक आदि का भ्रमण करते हुए प्रमंडलीय विकास संघर्ष मोर्चा के कार्यालय पहुंच कर सभा में तब्दील हो गई। मोर्चा नेताओं ने कहा कि मुंगेर के ठप पड़े विकास कार्यों को रफ्तार देने के लिए मोर्चा आम लोगों के सहयोग से अनवरत आंदोलन चलाती रहेगी।
मोर्चा नेताओं ने मुंगेर में एम्स का निर्माण कराए जाने, रेल सह सड़क पुल के एप्रोच पथ का निर्माण करने, मुंगेर स्टेशन को माडल स्टेशन का दर्जा देने, लाल दरवाजा में रैक प्वाइंट का निर्माण कराने आदि को लेकर जम कर नारेबाजी की।