कृषि विभाग की टीम ने किया मक्का खेतों का निरीक्षण
मुंगेर। दियारा के झौवा बहियार और हरिणमार पंचायत के खेतों में लगी मक्का की फसल का निर
मुंगेर। दियारा के झौवा बहियार और हरिणमार पंचायत के खेतों में लगी मक्का की फसल का निरीक्षण जिला कृषि विभाग द्वारा गठित टीम ने किया। टीम के अध्यक्ष कृषि वैज्ञानिक डॉ. विनोद कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने खेतों में लगी मक्का की बाली को देखा तथा मक्का में दाना नहीं आने के कारणों के बारे में जांच की। निरीक्षण के बाद कृषि वैज्ञानिक डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि मक्का की बाली में 60 से 80 प्रतिशत तक दाना नहीं आया है। जिसकी रिपोर्ट जिला कृषि पदाधिकारी को सौंपी जाएगी। किसानों ने अपने खेत ले जाकर वैज्ञानिक को अपने मक्का की बाली को दिखाया तथा फसल के खराब होने के बाद होने वाली परेशानियों के बारे में जानकारी दी। किसान मनोज कुमार ¨सह, इंदिरा देवी, उमेश ¨सह आदि ने बताया कि मक्का की फसल बर्बाद होने के बाद हमलोग पूरी तरह टूट गए हैं। जमा पूंजी डूब गया, वहीं महाजन का कर्ज भी सर पर चढ़ गया। जांच दल में प्रखंड कृषि पदाधिकारी ईकबाल अहमद, कृषि समन्वयक राजेश चौधरी, किसान सलाहकार राजू ¨सह प्रेम प्रभाकर सहित कई लोग थे।