मेडिकल कॉलेज की मांग पर मोर्चा करेगा आंदोलन
मुंगेर : प्रमंडलीय विकास संघर्ष मोर्चा द्वारा शहीद भगत ¨सह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर संकल्प लि
मुंगेर : प्रमंडलीय विकास संघर्ष मोर्चा द्वारा शहीद भगत ¨सह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर संकल्प लिया गया कि जबतक मुंगेर में मेडिकल कालेज, एम्स, पुल पर सड़क एप्रोच पुल का निर्माण नहीं हो जाता है। तबतक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। माल्यार्पण के बाद राजीव गांधी चौक पर नुक्कड़ सभा आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता मोर्चा के संयोजक सह राजद के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रो. विनय कुमार सुमन ने किया। सभा का संचोलन राजद के जिला उपाध्यक्ष संजय पासवान ने किया। इस अवसर पर सभा को राजद के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सह मोर्चा के संरक्षक श्रीकांत यादव, सह संयोजक शकील अहमद, राजद नगर निकाय के प्रदेश महासचिव सह उपमहापौर सुनील राय, डॉ. हेमंत ¨सह, फैसल अहमद रूमी आदि ने संबोधित किया।