विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Munger News: 9 महीने बाद कुएं से मिला किशोर का कंकाल, कपड़ों से हुई पहचान; DNA जांच से खुलेगा राज

Published: Thu, 09 Apr 2026 09:46 PM (IST)

मुंगेर के हवेली खड़गपुर में नौ माह पहले लापता हुए 10 वर्षीय वीर कुमार का कंकाल एक खंडहरनुमा घर के ...और पढ़ें

9 महीने बाद कुएं से मिला किशोर का कंकाल, कपड़ों से हुई पहचान

9 महीने बाद कुएं से मिला किशोर का कंकाल, कपड़ों से हुई पहचान

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, हवेली खड़गपुर (मुंगेर)। हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र स्थित खंडबिहारी गांव से नौ माह पहले लापता हुए मासूम किशोर का कंकाल (हड्डियां)।गुरुवार की देर रात एक खंडहरनुमा घर के बीच स्थित कुएं से बरामद हुई। इस बरामदगी के बाद पूरे इलाके में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है।

बताया जाता है कि कपड़े से शव की पहचान गांव के ही वीर कुमार (10) के रूप में की गई है। स्वजन ने कुएं से निकले कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान की। जिस कपड़े को देखकर परिवार फूट-फूट कर रो पड़े। वहीं, कपड़ा वीर ने लापता होने के दिन पहना था।

WhatsApp Image 2026-04-09 at 9.22.38 PM

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव के एक जर्जर मकान के अंदर स्थित कुएं में कोई कपड़ा तैर रहा है। आशंका जताई जा रही थी कि कुएं में शव भी हो सकता है। सूचना मिलते ही एसडीपीओ अनिल कुमार और प्रशिक्षु डीएसपी मिथिलेश तिवारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

कुएं में पानी काफी कम था, जिससे अंदर का दृश्य साफ दिख रहा था। ग्रामीणों की मदद से पहले कपड़ा बाहर निकाला गया, जिसे देखते ही स्वजन ने पहचान कर ली। इसके बाद कुएं से कई हड्डियां भी बरामद की गईं। गौरतलब है कि 24 जुलाई को वीर कुमार अचानक लापता हो गया था।

पिता मनीष कुमार के अनुसार, उस दिन वीर बाजार जाने की जिद कर रहा था। मना करने के बाद जैसे ही पिता घर से बाहर निकले, वीर भी चुपके से घर से निकल गया और फिर कभी वापस नहीं लौटा।

स्वजन ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। बाद में खड़गपुर थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था।

प्रशिक्षु डीएसपी मिथिलेश तिवारी ने बताया कि कुएं से अस्थियां बरामद की गई हैं। अब डीएनए जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।।फिलहाल इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं क्या यह हादसा था या इसके पीछे कोई साजिश? पुलिस हर बिंदु पर जांच में जुट गई है।