विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाढ़ में उजड़ा घर-बार, मुंगेर में चोरों ने बची-खुची गृहस्थी भी लूटी; दोहरी मार से परिवार के सामने गहराया संकट

Published: Mon, 14 Sep 2026 09:28 PM (IST)

Munger Kotwali Police Station Theft In Flood Affected Area News; मुंगेर में बाढ़ पीड़ितों पर दोहरी मार पड़ी है, जहां ...और पढ़ें

Munger Kotwali Police Station Theft In Flood Affected Area News; मुंगेर के छोटी केला बाड़ी में चोरी के बाद टूटे पड़े ताले व अस्त-व्यस्त पड़ा सामान

Munger Kotwali Police Station Theft In Flood Affected Area News; मुंगेर के छोटी केला बाड़ी में चोरी के बाद टूटे पड़े ताले व अस्त-व्यस्त पड़ा सामान

HighLights

  1. बाढ़ से बेघर हुए लोगों के खाली घर निशाना बने।

  2. एक ही रात में छह घरों से 7 लाख की चोरी।

  3. पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे।

संवाद सहयोगी, मुंगेर। Munger Kotwali Police Station Theft In Flood Affected Area News; मुंगेर में बाढ़ आपदा का सामना कर रहे पीड़ितों पर अब अपराधियों ने दोहरी मार मारनी शुरू कर दी है। एक तरफ जहां गंगा के उफान से बाढ़ के पानी ने लोगों को बेघर कर दिया है, वहीं दूसरी ओर खाली पड़े मकानों को चोर अपना शिकार बना रहे हैं।

ताजा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के छोटी केला बाड़ी स्थित गोयनका मातृ सदन के पीछे का है, जहां सोमवार को एक ही रात में बेखौफ चोरों ने एक साथ छह बंद मकानों का ताला तोड़कर भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

  • मुंगेर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी केला बाड़ी में बाढ़ के कारण खाली पड़े 6 मकानों में हुई भीषण चोरी

  • नगर निगम के सफाईकर्मियों के बंद घरों को चोरों ने बनाया निशाना, नकद व जेवर समेत 7 लाख रुपये की संपत्ति पार

  • बाढ़ का पानी घुसने से सुरक्षित स्थानों पर गए थे पीड़ित परिवार; एक साथ 6 ताले टूटने से पुलिस गश्ती पर उठे सवाल

  • कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने कहा- इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जल्द होगा पर्दाफाश

घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने पुलिस की रात्रि गश्ती व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित सभी लोग नगर निगम में सफाईकर्मी का काम करते हैं। बाढ़ का पानी घरों में प्रवेश कर जाने के कारण वे सभी अपने-अपने घरों में ताला बंद कर सुरक्षित स्थानों पर शरण लिए हुए थे।

Munger Flood Theft Robbers Target Empty Homes Steal ₹7 Lakh (1)

दिन में निगम की ड्यूटी पूरी करने के बाद वे रात भी सुरक्षित स्थानों पर ही गुजार रहे थे। सोमवार सुबह जब पड़ोसियों ने घरों के ताले टूटे देखे, तो इसकी जानकारी पीड़ितों को दी। सूचना मिलते ही पीड़ित मौके पर पहुंचे और डायल 112 पर पुलिस को सूचित किया।

खिड़की तोड़कर अंदर घुसे चोर, एक-एक घर खंगालकर उड़ाए 7 लाख

वारदात को अंजाम देने के लिए चोरों ने बड़े शातिराना अंदाज में खिड़कियों के ग्रिल तोड़े और अंदर दाखिल हुए। पीड़िता राम मल्लिक के घर से करीब 1.5 लाख रुपये की संपत्ति गायब हुई है। इसके अलावा बब्लू मल्लिक का 1 लाख, टिंकू मल्लिक का 2 लाख, मुन्ना मल्लिक का 1 लाख, विक्रम मल्लिक का 1 लाख और बिरजू मल्लिक का लगभग 1 लाख रुपये का सामान चोरी हो गया।

चोरों ने एक-एक घर की अलमारियां व बक्से खंगालकर नकद, सोने-चांदी के जेवरात, बर्तन व अन्य जरूरी गृहस्थी का सामान समेट लिया। कुल मिलाकर करीब सात लाख रुपये की चपत लगी है।

खाली घरों की रेकी कर वारदात, थानाध्यक्ष बोले- जल्द होगा खुलासा

बाढ़ प्रभावित और सुनसान इलाके में एक साथ छह मकानों को निशाना बनाए जाने से साफ जाहिर होता है कि चोरों ने पहले खाली पड़े घरों की रेकी की थी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बाढ़ के समय जब इलाका खाली रहता है, तब पुलिस प्रशासन को गश्ती बढ़ानी चाहिए थी, लेकिन पुलिस की ढिलाई का फायदा अपराधियों ने उठा लिया।

मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मौका-मुआयना किया है। आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। तकनीकी अनुसंधान और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर मामले का जल्द पर्दाफाश कर चोरी गए सामान की बरामदगी की जाएगी।