मुंगेर-देवघर सफर होगा सुगम! 534 करोड़ से बनेगा 99 KM फोरलेन हाईवे, नवंबर से काम शुरू; जानें पूरा रूट
Munger Deoghar Four Lane Highway: सुल्तानगंज से दर्दमारा तक 99 किलोमीटर लंबे स्टेट हाईवे को 534.53 करोड़ की लागत से ...और पढ़ें

Munger Deoghar Four Lane Highway: अजगैवीनाथ (सुल्तानगंज) से देवघर जाने वाला मुख्य मार्ग।
HighLights
99 KM फोरलेन हाईवे का निर्माण नवंबर से शुरू होगा।
₹534.53 करोड़ की लागत से सुल्तानगंज-दर्दमारा मार्ग बनेगा।
तारापुर-संग्रामपुर को जाम से मिलेगी स्थायी मुक्ति।
संवाददाता, मुंगेर। Munger Deoghar Four Lane Highway: विश्वप्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) जाने वाले श्रद्धालुओं, कांवरियों और आम यात्रियों के लिए राहत की बड़ी खबर है। अजगैवीनाथ (सुल्तानगंज) से दर्दमारा तक जाने वाले स्टेट हाईवे को अब फोरलेन में तब्दील किया जाएगा।
लगभग 534.53 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से करीब 99 किलोमीटर लंबी सड़क को फोरलेन बनाने का निर्माण कार्य आगामी नवंबर माह से शुरू होने जा रहा है। इस परियोजना से न केवल देवघर की यात्रा आसान और सुरक्षित होगी, बल्कि मुंगेर जिले के तारापुर और संग्रामपुर बाजार क्षेत्र को सालों पुरानी भयंकर जाम की समस्या से भी स्थायी मुक्ति मिलेगी।
इस 99 किलोमीटर लंबे फोरलेन मार्ग का लगभग 28 किलोमीटर हिस्सा मुंगेर जिले के तारापुर अनुमंडल से होकर गुजरेगा। इसके निर्माण की पूरी जिम्मेदारी बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (BSRDCL) को सौंपी गई है। वर्तमान में सुल्तानगंज से देवघर जाने वाले सभी वाहनों और कांवरियों को तारापुर व संग्रामपुर के संकरे बाजार क्षेत्र से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है।
अजगैवीनाथ (सुल्तानगंज) से दर्दमारा तक 99 किलोमीटर लंबे स्टेट हाईवे को फोरलेन में बदलने का निर्माण कार्य नवंबर से होगा शुरू
कुल ₹534.53 करोड़ की लागत से बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (BSRDCL) द्वारा कराया जाएगा निर्माण कार्य
फोरलेन सड़क का लगभग 28 किलोमीटर हिस्सा मुंगेर जिले के तारापुर अनुमंडल से होकर गुजरेगा; गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
तारापुर और संग्रामपुर बाजार को जाम से मिलेगी स्थायी मुक्ति, विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं का सफर होगा सुगम
दो प्रमुख बाजारों को जाम से मुक्ति और व्यापार को मिलेगी रफ्तार
फोरलेन परियोजना का 28 किलोमीटर लंबा हिस्सा तारापुर अनुमंडल से गुजरने के कारण जिले के तारापुर और संग्रामपुर क्षेत्रों को इसका सीधा और बड़ा लाभ मिलेगा। सड़क चौड़ी होने से स्थानीय आबादी के साथ-साथ मालवाहक वाहनों का आवागमन बेहद सुगम हो जाएगा।
संकरे बाजारों से वाहनों का दबाव हटने के बाद स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलने की पूरी संभावना है। इसके अलावा हाईवे के दोनों ओर बसे ग्रामीण क्षेत्रों को शहर से सीधा और सुगम संपर्क (कनेक्टिविटी) मिल सकेगा।
श्रावणी मेले में सुगम होगा सफर, झारखंड की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
अजगैवीनाथ धाम से देवघर जाने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए यह मार्ग सबसे महत्वपूर्ण जरिया है। विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेले के दौरान सुल्तानगंज से जल उठाकर लाखों कांवरिया इसी रास्ते देवघर की ओर बढ़ते हैं।
फोरलेन बनने के बाद कांवरियों के पैदल मार्ग और सामान्य गाड़ियों के आवागमन को अलग-अलग स्तर पर व्यवस्थित जगह मिल सकेगी, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना खत्म होगी और सफर के समय में भी काफी बचत होगी। साथ ही बिहार से झारखंड की ओर जाने वाले भारी व हल्के वाहनों के लिए भी यह फोरलेन कॉरिडोर एक सुगम और पसंदीदा विकल्प बनेगा।
