विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंगेर में बाइक हादसा : अनियंत्रित वाहन ने पोल तोड़ा, 35 वर्षीय युवक की मौत, साला गंभीर

Published: Wed, 01 Apr 2026 12:10 AM (GMT+05:30)

मुंगेर के हवेली खड़गपुर में मंगलवार शाम एक सड़क हादसे में 35 वर्षीय शनि देव की मौत हो गई। अनुमंडल ...और पढ़ें

मुंगेर के हवेली खड़गपुर में बाइक हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, ससुराल में मचा कोहराम

मुंगेर के हवेली खड़गपुर में बाइक हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, ससुराल में मचा कोहराम

HighLights

  1. हवेली खड़गपुर में बाइक दुर्घटना में युवक की मौत।

  2. ब्रेकर पार करते समय बाइक अनियंत्रित होकर पोल से टकराई।

  3. पुलिस ने घटना की जांच शुरू की, परिवार में मातम।

संवाद सूत्र, हवेली खड़गपुर (मुंगेर)। हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम सड़क हादसे ने एक परिवार का चैन छीन लिया। अनुमंडल कार्यालय के समीप ब्रेकर पार करते समय बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई, जिससे बाइक पर सवार युवक शनि देव (35) की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बांका जिले के मचनवा गांव निवासी के रूप में हुई है।

ससुराल जा रहे थे युवक

जानकारी के अनुसार, शनि देव अपने ससुराल खड़गपुर के नया टोला स्थित कंदनी आए हुए थे। देर शाम वह अपने साले रंजन कुमार के साथ बाइक से खड़गपुर बाजार जा रहे थे। इसी दौरान अनुमंडल कार्यालय के पास ब्रेकर पार करते समय बाइक अनियंत्रित होकर सीधे बिजली के पोल से जा टकराई।

अस्पताल ले जाते ही हुई मौत

हादसे की तुरंत सूचना पर स्थानीय लोगों ने दोनों को खड़गपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने शनि देव को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बाइक पर बैठे दूसरे युवक रंजन कुमार को मामूली चोटें आईं, जिनका इलाज अस्पताल में किया गया।

पुलिस मौके पर, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी मिथिलेश तिवारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही शनि देव के ससुराल के लोग अस्पताल पहुंच गए और अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

प्रारंभिक जांच और सुरक्षा सतर्कता

परिजन शोक में डूबे हुए हैं और रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने हादसे की पूरी जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ब्रेकर पार करते समय बाइक की गति नियंत्रण से बाहर थी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है ताकि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके और आगे की कार्रवाई की जा सके। घटना ने इलाके में भी लोगों को सुरक्षा के प्रति सतर्क कर दिया है।