रेलवे की दीवार टूटने से हुआ यार्ड और लोकोशेड अनसेफ
मुंगेर : जमालपुर स्टेशन का यार्ड और लोको शेड सेफ नहीं है। सेफ्टी के लिए बनाए गए चहारद
मुंगेर : जमालपुर स्टेशन का यार्ड और लोको शेड सेफ नहीं है। सेफ्टी के लिए बनाए गए चहारदीवारी की ईंट हटाने से रेल क्षेत्र पूरी तरह अनसेफ हो गया है। नतीजतन असमाजिक तत्व आराम से स्टेशन और यार्ड में प्रवेश कर रहे हैं। लोगों की आवाजाही को नहीं रोका जा रहा है। रेलवे प्रशासन ने जल्द ही इस दिशा में ध्यान नहीं दिया तो किसी भी दिन कोई घटना होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। वहीं, दीवार गिर जाने से लोको रोड में सैकड़ों की संख्या में अवैध रूप से सब्जी, चाय पान, नाश्ता, मछली, मीट, मुर्गा, अंडा, की दुकानें खुली है। जिससे रेल प्रशासन को प्रतिमाह लाखों के राजस्व को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। लोको रोड मै अवैध रूप से खुले उपरोक्त सभी दुकानों से इस रोड में जाम की स्थिति बनी रहती है। शहर के आम लोगों के साथ ही सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता लंबे समय से लोक रोड से अतिक्रमण हटा कर सड़क जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग करते आ रही है।