विवि की समस्याओं से अवगत हूं, जल्द होगा समाधान : कुलसचिव
मुंगेर । मुंगेर विश्वविद्यालय में जो भी समस्या है उसका समाधान करने का प्रयास करेंगे। भागलपुर ि
मुंगेर । मुंगेर विश्वविद्यालय में जो भी समस्या है, उसका समाधान करने का प्रयास करेंगे। भागलपुर विश्वविद्यालय से ही कटकर मुंगेर विश्वविद्यालय बना है। इसलिए में कई समस्याओं से अवगत हूं। विवि के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा। यह जानकारी मुंगेर विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलसचिव डा. निरंजन प्रसाद यादव ने सोमवार को प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने कहा मुंगेर विश्वविद्यालय पहुंचते ही अनशन पर बैठे लोगों से वार्ता की। उनकी मांगें जायज है। उन्हें आश्वस्त किया कि आपकी समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा। फाइल का अध्ययन कर इसे निष्पादित करेंगे। मेरी बातों पर उन्होंने अपना अनशन समाप्त किया। उन्होंने कहा पेंशनरों के पेंशन भुगतान में देरी हो रही है। पहले वेतन दिया जा रहा है। पेंशन वाद में दिया जाता है। इस समस्या का समाधान किया जाएगा। अब पेंशन और वेतन एक साथ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पेंशनर हमारे अभिभावक है। मेरे अंग है। अधिकांश पेंशनरों का दवा, इलाज में ही काफी पैसे खर्च हो जाते है। जिससे उनको समय पर पेंशन का भुगतान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रमोशन का मामला प्रक्रियाधीन है। जिसे निष्पादन किया जाएगा। जिसकों लेकर कार्य काफी तेजी के साथ कार्य किया जा रहा है। मुंगेर विश्वविद्यालय में पीआरओ नहीं है। उसे नियुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण छह अगस्त किसी भी परीक्षा का आयोजन करने पर पाबंदी है। पाबंदी हटते ही परीक्षाओं का आयोजन होगा। साथ ही जल्द रिजल्ट भी जारी किया जाएगा। हालांकि अभी 50 फीसद उपस्थिति के साथ कक्षाएं संचालित किया जा रहा है। एरियर लंबित है। क्या अभी स्थिति है फाइल के अवलोकन के बाद उसे भी जल्द से जल्द निष्पादित करने का प्रयास किया जाएगा। अतिथि शिक्षकों की बहाली के बारे में कुलसचिव ने बताया है। यह काफी पुराना मामला है। इसमें कुछ नया संकल्प आया है। सारी प्रक्रिया को देखते हुए फिर से मौका दिया जाएगा। इस मामले को जल्द से जल्द निष्पादित किया जाएगा। इस अवसर पर मुंगेर विश्वविद्यालय के प्राक्टर डा. देवराज सुमन, परीक्षा नियंत्रक डा. भवेश चंद्र पांडेय, परीक्षा नियंत्रक डा. अमर कुमार आदि मौजूद थे।