विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

थोड़ी सी चूक हुई तो बिगड़ेगा बिहार का माहौल : ललन

By JagranEdited By:
Published: Wed, 27 Oct 2021 09:16 PM (IST)

संवाद सूत्र हवेली खड़गपुर (मुंगेर) सरकार कोरोना से लड़ रही थी और प्रतिपक्ष के नेता

थोड़ी सी चूक हुई तो बिगड़ेगा बिहार का माहौल : ललन
थोड़ी सी चूक हुई तो बिगड़ेगा बिहार का माहौल : ललन

संवाद सूत्र, हवेली खड़गपुर, (मुंगेर) : सरकार कोरोना से लड़ रही थी और प्रतिपक्ष के नेता गायब थे। उनका क्षेत्र बाढ़ से त्रस्त था, लेकिन वे दिल्ली का सुख भोग रहे थे। ये बातें जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कही। प्रचार के अंतिम दिन खड़गपुर में पूर्व मंत्री शमशेर जंग बहादुर सिंह के आवास पर लोगों से रूबरू हुए, इसके बाद चैंबर के पदाधिकारियों व व्यापारियों से जनसंवाद की। उन्होंने व्यवसायियों से कहा कि आप लोग निर्भिक होकर मतदान करें। सुशासन की सरकार है यहां कानून का राज चलता है। आप लोग जरा सा भी चूक किए तो बिहार का माहौल बिगड़ जाएगा। मुख्यमंत्री पर लालू प्रसाद के दिए गए बयान पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 16 वर्ष में विकास पुरुष नीतीश कुमार ने जो विकास लंबी लकीर खींची है, उसे जनता देख रही है, 30 तारीख को ईवीएम से इसका जवाब मुख्यमंत्री के समर्थक लालू प्रसाद को देंगे। राजद कार्य काल में सबसे ज्यादा प्रताड़ित कोई वर्ग हुआ है तो वह व्यवसायी ही हैं। समाज में भय का वातावरण था। व्यापारियों की कोई सुनने वाला नहीं था। 2005 से नीतीश कुमार ने ऐसा माहौल दिया जिससे व्यवसायी रात के दस बजे भी दुकान खोल कर निर्भिक होकर कारोबार कर रहे हैं। 2005 के पहले मुख्यमंत्री आवास से रंगदारी तय होती थी। उन्होंने एनडीए प्रत्याशी को विधानसभा भेजने की अपील की। इस मौके पर विधान पार्षद संजय प्रसाद, पूर्व मंत्री मंजू वर्मा, रोहित चौधरी, रेखा सिंह चौहान, सौरभ निधि, विक्की गुप्ता, शशि सौरभ, निरंजन सिंह, मनोज कुमार रघु, रजनीश झा, शंभू केशरी थे।