परंपरागत अस्त्र-शस्त्र कला का अद्भुत प्रदर्शन
खगड़िया। गोगरी में भी शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर जगह-जगह से ताजि
खगड़िया। गोगरी में भी शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर जगह-जगह से ताजिया निकाले गए। ताजिया जुलूस के साथ-साथ 'गोल' प्रदर्शन भी किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गोगरी, राटन, चकयुसुफ, जमालपुर, रामपुर, मुश्किपुर, फकीर टोला, बौरना आदि जगहों से ताजिया निकाले गए।
जमकर 'गोल' प्रदर्शन किया गया। जिसमें युवा से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हुए। मौके पर परंपरागत अस्त्र-शस्त्र कला का अदभूत प्रदर्शन किया गया। मुहर्रम को लेकर एसडीओ सुभाषचंद्र मंडल, एसडीपीओ पीके झा, बीडीओ अजय कुमार दास लगातार क्षेत्र भ्रमण कर विधि- व्यवस्था का जायजा लेते दिखे। वहीं थाना पुलिस व क्यूआरटी टीम लगातार गश्त करती रही। मुश्किपुर कोठी मैदान में सामूहिक अखाड़ा, 'गोल' प्रदर्शन का आयोजन किया गया।