प्रेम बने राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष
मुंगेर । राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना बिहार के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह ने प्रेम सिंह को राजपूत
By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Jun 2020 10:14 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jun 2020 10:14 PM (IST)
मुंगेर । राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना बिहार के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह ने प्रेम सिंह को राजपूत करणी सेना का मुंगेर जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। इसके अलावे राजेश सिंह को मुख्य जिला संरक्षक, रामकुमार सिंह को प्रधान जिला महासचिव एवं रमण सिंह को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह ने कहा कि करणी सेना की शाखा को जिले के विभिन्न प्रखंड में गठन कर इसे मजबूत करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर चंदन सिंह चौहान, कुमोद सिंह, दिग्विजय सिंह, अमित सिंह, विशाल सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें