बाल विवाह व दहेज प्रथा का करें बहिष्कार: कंचन
मुंगेर। माधोपुर स्थित राज रागिनी कोचिंग सेंटर में छात्र जदयू की बैठक जिलाध्यक्ष विक्की गुप्ता क
मुंगेर। माधोपुर स्थित राज रागिनी कोचिंग सेंटर में छात्र जदयू की बैठक जिलाध्यक्ष विक्की गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें दहेज प्रथा एवं बाल विवाह पर चर्चा की गई। इसके साथ ही आगामी 15 नवंबर को आयोजित होने वाले जदयू के जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन पर उपस्थित वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विक्की गुप्ता ने कहा कि कि दहेज प्रथा एवं बाल विवाह समाज के लिए अभिशाप है। मुख्य अतिथि महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष कंचन गुप्ता ने कहा कि दहेज एवं बाल विवाह का बहिष्कार आवश्यक है। लोग ऐसे विवाह आयोजन में शामिल नहीं हों, जिसमें दहेज लिया गया हो। दहेज और बाल विवाह मुक्त बिहार बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। महिला प्रकोष्ठ की महासचिव रागिनी राज ने कहा कि 15 नवंबर को आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता के लिए छात्र जदयू तैयारी में लग चुका है। प्रदेश महासचिव सत्यजीत प्रकाश ने मौके पर उपस्थित छात्र समूह से कहा कि सभी लोग जिला सम्मेलन में शामिल हों। इसके बाद बैठक में उपस्थित सभी लोगों को दहेज प्रथा एवं बाल विवाह को लेकर शपथ दिलाई गई। बैठक में मिथलेश मंडल, रीता कुमारी, नरेश साह, मनीष कुमार, ¨प्रस, अनीष, कुंदन, मोंटी, राहुल, तेजस्वी, सोनाली, सोनाक्षी, रूपा आदि उपस्थित थी।
दहेज प्रथा एवं बाल विवाह समाज के लिए कोढ़
मुंगेर। जदयू शिक्षक प्रकोष्ठ के द्वारा दहेज प्रथा एवं बाल विवाह सहित सात निश्चय कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। इस बाबत जानकारी देते हुए प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता प्रो. राजेंद्र यादव ने कहा कि दहेज प्रथा एवं बाल विवाह समाज के लिए कोढ़ है। इस कुरीति को खत्म किए बिना सुंदर एवं खुशहाल समाज नहीं बनाया जा सकता है। दहेज प्रथा तथा बाल विवाह कानूनी रूप से भी अपराध है। कम उम्र में लड़की की शादी कर देने पर बच्चे एवं उसकी मां के सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। जदयू नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस पर पहल कर बेहतर निर्णय लिया है। उनके कार्यकाल में बिहार में अपराध, भ्रष्टाचार, जातिवाद आदि समाप्त हुआ है तथा गांव-गांव तक विकास की किरण पहुंची है।