Move to Jagran APP

Bihar: मुंगेर में JDU अध्यक्ष ललन सिंह देंगे मटन-पुलाव का महाभोज, खुद परोसेंगे खाना; 35 हजार लोग होंगे शामिल

Bihar News कार्यक्रम में मुंगेर सांसद और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह खुद खाना परोसेंगे। पार्टी के एक नेता ने बताया कि महागठबंधन कार्यकर्ताओं के सम्मान में मिलन समारोह और भोज का आयोजन किया गया है।

By Rajnish KumarEdited By: Mohammad SameerPublished: Sat, 13 May 2023 04:12 PM (IST)Updated: Sat, 13 May 2023 04:25 PM (IST)
Bihar: मुंगेर में JDU अध्यक्ष ललन सिंह देंगे मटन-पुलाव का महाभोज, खुद परोसेंगे खाना; 35 हजार लोग होंगे शामिल
जदयू अध्यक्ष ललन सिंह मुंगेर में देंगे मटन-पुलाव का महाभोज।

जागरण संवाददाता, मुंगेर: मुंगेर शहर के पोलो मैदान में भव्य पंडाल बनकर तैयार है। रविवार को मुंगेर और जमालपुर विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन कार्यकर्ताओं के लिए मिलन समारोह और भोज का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में 35 हजार लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है।

loksabha election banner

जनता और महागठबंधन के कार्यकर्ता इस पंडाल में मटन-पुलाव खाने का लुत्फ उठाएंगे। साथ ही शाकाहारी लोगों के लिए पनीर की व्यवस्था भी होगी। 

झारखंड से मंगाए गए बकरे

मटन के लिए बकरे बिहार के अलावा झारखंड से मंगाए गए हैं। भोज कार्यक्रम के लिए स्थानीयों के साथ बाहर के भी कारीगर बुलाए गए हैं। महाभोज में परोसे जाने वाली थाली में किसी तरह की कोई कमी न रहे, इस बात का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।

JDU अध्यक्ष परोसेंगे खाना

इस विशाल कार्यक्रम में मुंगेर सांसद और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह खुद खाना परोसेंगे। जदयू के जिलाध्यक्ष नचिकेता मंडल व प्रदेश सचिव सौरभ निधि ने बताया कि महागठबंधन कार्यकर्ताओं के सम्मान में सांसद की ओर से मिलन समारोह सह भोज का आयोजन किया जा रहा है।

इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद भोजन परोसेंगे। साथ में जल संसाधन मंत्री संजय झा के अलावा कई वरिष्ठ नेतागण भी रहेंगे।

फोटोः भोज के लिए पंंडाल तैयार है।

2019 से हो रहा महाभोज

दरअसल, मुंगेर सांसद ने 2019 में महाभोज की परपंरा की शुरुआत की थी। कोरोना की वजह से तीन वर्ष यह कार्यक्रम नहीं हो सका। अब कोरोना का केस कम होने के बाद सांसद की ओर से महाभोज दिया जा रहा है।

इससे पहले मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के सूर्यगढ़ा, लखसीराय, मोकामा और बाढ़ विद्यानसभा क्षेत्र के महागठबंधन कार्यकर्ताओं और जनता के लिए महाभोज कार्यक्रम किया गया था।

मुंगेर में महाभोज का आयोजन अप्रैल माह में होना था, लेकिन विद्यान परिषद चुनाव को लेकर इसे टाल दिया गया। ऐसे में 14 मई को महाभोज का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगा। महाभोज की तैयारी में महागठबंधन के पदाधिकारी जुटे हुए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.