Move to Jagran APP

आभार यात्रा में उमड़ा हुजूम, जातीय गणना पर दिखा जोर

संवाद सहयोगी मुंगेर जाति आधारित गणना को लेकर शनिवार को जदयू की ओर से आभार यात्रा ि

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Jun 2022 08:49 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2022 11:27 PM (IST)
आभार यात्रा में उमड़ा हुजूम, जातीय गणना पर दिखा जोर
आभार यात्रा में उमड़ा हुजूम, जातीय गणना पर दिखा जोर

संवाद सहयोगी, मुंगेर : जाति आधारित गणना को लेकर शनिवार को जदयू की ओर से आभार यात्रा निकाली गई। आभार यात्रा मुंगेर स्टेशन से निकल शहर के कई मार्गों से गुजरी। यात्रा का नेतृत्व जिलाध्यक्ष संतोष सहनी कर रहे थे। संगठन प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ ने ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण निर्णय पर मुख्यमंत्री नीतीश के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया। विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि यह मुख्यमंत्री का बेहतर पहल है, इसका दूरगामी प्रभाव दिखेगा। जदयू के प्रदेश सचिव नचिकेता मंडल ने भी मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। जदयू के वरीय नेता सौरभ निधि ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह फैसला काफी सराहनीय और ऐतिहासिक है। पूरे देश में जाति आधारित गणना होना चाहिए। मुख्यमंत्री की पहल पर दूसरे राज्यों को भी विचार करने की जरूरत है। आभार यात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बाबा फूले समता परिषद के कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। परिषद के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव , पूर्व अध्यक्ष जीवन श्रीवास्तव ,मनोज कुशवाहा भी साथ साथ आभार यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे। जदयू के जिला युवा अध्यक्ष विक्की गुप्ता बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा में शामिल हुए। यात्रा में मुख्य जिला प्रवक्ता मनोरंजन मजूमदार, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पूनम देवी, प्रदेश जदयू महिला प्रकोष्ठ के महासचिव, सैयदा हीना नाजनीन, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मु.जसीम उद्दीन , गुलाम सुभानी,नीतीन राज, जियाउर्रहमान,शिवम मंडल, राजेन्द्र कुमार राजू, पार्टी के सभी प्रखंड अध्यक्ष सर्व विकास कुमार, दीपक सिंह,जय कृष्ण सिंह,, शालीग्राम सिंह, रामनाथ विद, चिरंजीवी सिंह, कृष्ण देव मंडल, के अलावा प्रकोष्ट के पदाधिकारी थे। यात्रा में सभी जदयू का झंडा, बैनर लेकर भ्रमण कर रहे थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.