चाकू मारकर युवक को किया जख्मी
मुंगेर। धरहरा थाना क्षेत्र के बांझीटांड़ गांव में पुरानी रंजिश में एक युवक चाकू मार कर
By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Mar 2020 05:22 PM (IST)Updated: Thu, 12 Mar 2020 05:22 PM (IST)
मुंगेर। धरहरा थाना क्षेत्र के बांझीटांड़ गांव में पुरानी रंजिश में एक युवक चाकू मार कर जख्मी कर दिया गया। जख्मी युवक को धरहरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन युवक की गंभीर स्थिति को देखते चिकित्सक ने उसे सदर अस्पताल मुंगेर रेफर कर दिया। जख्मी युवक की बहन सावित्री देवी ने बताया कि बांझीटांड़ गांव में रमेश कुमार घर के पास ही डीजे बजा रहा था। रमेश उसी जगह खड़ा था। पुरानी रंजिश के कारण छोटू कोड़ा ने रमेश को चाकू मार कर जख्मी कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें